फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्लयूसी ने संस्था को सौंपा नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही रेलवे स्टेशन पर पखवारे भर पूर्व मिले लावारिश बच्चे को बाल कल्याण समिति ने बुधवार को परिवार वालों को सौंप दिया। 21 फरवरी को भदोही स्टेशन पर मिले बच्चे को पुलिस ने बरामद किया था। पूछताछ में उसने अपना नाम जासिन पुत्र मुन्ना निवासी इलाहाबाद बताया। काफी खोजबीन के बाद भी उसके परिवार वाले नहीं मिले तो पुलिस ने भदोही में एक स्वयंसेवी संस्था को चलाने वाले आदिल पुत्र मकबूल को सौंप दिया। परिवार वालों से संपर्क होने पर बुधवार को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चे को पेश किया। अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने काउंसलिंग के बाद बच्चे को उसके पिता को सौंपा। यह निर्देश दिया गया कि बच्चे की बेहतर देखरेख की जाए। मौके पर दीपक कुमार रावत, आनंद कुमार, उमेश यादव, दीपक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें