फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नईबाजार नगर पंचायत के सभासदों ने शुक्रवार को भदोही तहसील में उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान से मिल कर नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अनियमितता किए जाने की शिकायत की। एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम पत्रक सौंप कर ईओ द्वारा की सफाई कार्य के लिए की जा रही खरीदारी में अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सभासद शमसुद्दीन अंसारी ने कहा कि कहा कि सभासद नगर सेवक के रूप में नगर पंचायत में निर्वाचित होकर पहुंचे हैं लेकिन हम लोगों की शिफारिशों को दरकिनार कर ईओ मनमाने ढंग से कार्य कर रही हैं। कहा कि उनके तानाशाही के चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं। सभी वार्डों में साफ सफाई, निर्माण, पेयजल आदि की समस्याएं हैं जिसे देखने वाला कोई नहीं है। जबकि आम जनता नगर सेवकों को कोस रही है। कहा कि वर्तमान ईओ को कार्यभार ग्रहण किए 14 माह हो चुके हैं। तब से जनता अपनी समस्याओं को लेकर दौड़ रही है। शिकायत की गई कि पेयजल टैंकर 2 सौ की जगह 500 रुपये मांगा जाता है। हाल ही में किए गए सफाई उपकरणों की खरीद में भी घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई। पत्रक देने वालों में परमानंद मौर्य, खोवा सोनकर, गुडिया नरेश, फिरोजा शाहिद, नीलम सुरेश मिश्र, दिना सोनकर, सुरेंद्र चौहान, विमल जायसवाल, वाजिद अली, राजकुमार गुप्ता बावन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें