फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशन बहाली मामले में आप कर्मियों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। आम आदमी पार्टी की बैठक गुरुवार को स्टेशन रोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग को जायज ठहराते हुए इस मुद्दे पर कर्मचारियों के समर्थन का एलान किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व पेंशन बहाली की मांग का समर्थन करता है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को इस के लिए मजबूती से संघर्ष करने को निर्देशित किया गया है।बैठक में भाजपा प्रदेश सरकार को आड़े हांथो लिया गया। कहा गया कि 40 दिन के सांसद-विधायकों को भी आजीवन पेंशन मिलता है और जो शिक्षक 40 वर्ष शिक्षण कार्य करता है उसे पेंशन क्यों नही? जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग राज्य कर्मचारियों का अधिकार है। यह कोई भीख नही है। बैठक में कफील अजीज, शिवशंकर ठठेर, अशोक यादव, सादिक अंसारी, मो. इजहार, चांद मंसूरी, महेंद्र नाथ पाल, सत्यनारायण सेठ, मो.आकिब, संदीप यादव, राजीव पाल, अमित पुष्पकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें