जंगीगंज। डीघ विकास खंड स्थित बीआरसी वहिदानगर से संबद्घ शिक्षक पुरानी पेंशन की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर छह दिवसीय हड़ताल पर चले गए। जहां ब्लॉक खंड के विद्यालयों मेें तालाबंद रहने से पठन-पाठन भी प्रभावित रहा। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें एनपीएस नहीं पुरानी पेंशन चाहिए। इसके अतिरिक्त कुछ भी मंजूर नहीं। इस मौके पर अरुण कुमार पांडेय, सूर्यकान्त मौर्य, अनिल कुमार, शेर सिंह, अजय कुमार, संतोष मौर्य, सुभाषचंद, मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार, मुस्ताक अहमद ,धनेश मिश्र, धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।