ज्ञानपुर। यूबीआई की ओर से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। संस्थान के निदेशक रामगोपाल सिंह ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देकर रोजगार स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिला अभ्यर्थी बैंक से ऋण प्राप्त कर रोजगार का सृजन कर सकती हैं। इससे वह कई लोगों को रोजगार भी देंगी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी से संस्थान मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण शुरू कराया जा रहा है। इस मौके पर देवेंद्र दूबे, महेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहीं।