सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के पैगहा गांव में रविवार की रात झुलसी विवाहिता की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि शीतल देवी (32) पत्नी राम विलास बिंद रविवार रात को खाना बना रही थी। उसी दौरान चिंगारी से उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली। जिससे वह जलने लगी। उसे जलता देख पति राम विलास बिंद उसे बुझाने के प्रयास में आंशिक रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। सोमवार को स्वरूप रानी अस्पताल इलाहाबाद में उपचार के दौरान सुबह 11 बजे मौत हो गई। शीतल को चार बच्चे हैं। घटना के बाद चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।