भदोही। नगर के घमहापुर निवासी मोहम्मद अली सिद्दीकी को राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनका मनोयन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गुलिस्तां खान की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण मुन्ना ओझा ने किया है। मनोनयन पत्र में नए जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की गई है जनपद में संगठन विस्तार कर गोवंश की तस्करी और गोहत्या रोकने का सार्थक प्रयास करेंगे। उनके मनोनय का पलिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, डॉ. विनोद कुमार सोनकर, दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, विनीत बरनवाल, कामता चौरसिया, भरत जायसवाल, अजय दूबे, गिरधारी जायसवाल, अजय सिंह, अरुण जायसवाल, जावेद कुरैैैशी, अरविंद मौर्य, राजीव मोदनवाल, विकास साहू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप आदि ने स्वागत किया है।