फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी की कमी से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी। नहरों में पानी की कमी के चलते किसानों की समस्या कम होती नहीं दिख रही है। स्थिति यह है कि नहरों में पानी इतना कम है कि किसानों के खेतों तक पानी का पहुंचना मुश्किल हो गया है। बारीपुर माइनर और डीघ रजवाहा के किसान नहर में पानी की कमी से परेशान हैं। जिसके लिए वह विभाग से नहरों में तेज गति से पानी छोड़ने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी उनकी समस्या हो गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे नहर में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया जाता है की नहर का मेन फाटक खराब होने के कारण पानी पूरी तरह नहर में नहीं आ रहा है। जिसके चलते बारीपुर माइनर में पानी नहीं आ रहा है। बारीपुर माइनर में पानी नहीं आने से लमाही, गोपालपुर, शुक्लान, गड़ेरिया की बारी, बनियाकतारा, मठहा, सीतामढ़ी, पैगहा, मनोहर पुर, बारीपुर, भगवानपुर समेत कई गांवों की फसल को पानी नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें