फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में बुधवार के योग शिविर में योग साधकों को प्रशिक्षित करते हुए धीरज सिंह ने स्नायु तंत्र को सबल बनाने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, ध्रुवासन, त्रिकोणासन का अभ्यास कराया। उन्होने शरीर की नसों-नाड़ियों को आरोग्य देने हेतु यौगिक जागिंग, दण्ड बैठक, सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया। बुखार पर योग के प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि भोजन के बाद, माहवारी में, चोट लगने पर, जुकाम्, टायफाइड, मलेरिया होने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। बताया कि शरीर का तापमान 24 घंटे परिवर्तित होता रहता है। दिन में 2 से 5 बजे तक 98.6 से बढ़कर 99 डिग्री फारेनहाइट एवम रात्रि में 2 से 5 के बीच घट कर 97 डिग्री फारेनहाइट के बीच हो जाता है लेकिन बुखार की अवस्था मे यह 104 तक पहुंच जाता है। संगठन के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए कहा कि नियमित 30 मिनट कपाल भांति एवं अनुलोम विलोम का अभ्यास करने से मोटापा , हृदय रोग एवं मधुमेह से बचे रहा जा सकता है। मोटापा को खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे बचने के लिए दोपहर में सोना तथा अधिक कैलोरी वाले तले भुने पदार्थों का सेवन बंद कर देना चाहिए। साथ ही भोजन 45 मिनट के बाद गर्म पानी व निम्बू का सेवन लाभकारी होता है। जिला प्रभारी श्री सुरेश मौर्य, स्नेहलता श्रीवास्तव, मेहीलाल मौर्य, रामलाल सरोज, उमाशंकर पटेल, महुआ साहा, बबिता चौरसिया, आरती सिंह, रजनी, संजय मौर्य, बच्चे लाल, राजन, संदीप कानोडिया, आशुतोष बरनवाल, तृप्ति, विनोद गौतम, राजीव मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें