चौरी। रामनरेश सिंह पब्लिक स्कूल परषोत्तमपुर में सोमवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तृषा सिंह प्रथम, कृतिका द्वितीय एवं गौरव सिंह तृतीय रहे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा सात तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। करीब 30 से अधिक बच्चों ने अलग-अलग ड्रेसों में आकर कैटवॉक किया। बच्चे चिकित्सक, वकील, आर्मी, पायलट, पुलिस, शिक्षक आदि की वेशभूषा में पेश हुए। इसी तरह कुछ बच्चों ने परी और भगवान कृष्ण का रूप धारण कर अभिभावकों की खूब वाहवाही लूटी । मैनेजर नीरज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली तृषा सिंह ,द्वितीय रही कृतिका और तृतीय स्थान पाने वाले गौरव सिंह को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य राजेश यादव, बाबूराम बिंद, नागेंद्र सिंह, शबा फिरदौस, स्वेता दुबे, संतोष यादव, नेहा सिंह, महेंद्र सिंह, बृजेश, अनिल आदि रहे।