फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशरक्षण मशीन जलने से रिजर्वेशन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। आरक्षण केंद्र की मशीन में आई ख्रराबी से ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। शनिवार देर शाम आई खराबी रविवार तक ठीक नहीं हो सकी। स्टेशन पर आरक्षण केंद्र में लगा बीआरएस मशीन शनिवार देर शाम जल गया। जिससे जनरल टिकट तो निकल रहा था, लेकिन आरक्षण का काम पूूरी तरह ठप हो गया। खराबी के दूसरे दिन रविवार को रिजर्वेशन के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। सुबह जब आरक्षण काउंटर खुला तो कर्मचारियों को मशीन खराबी की जानकारी हो सकी। रिजर्वेशन मशीन में आई खराबी की जानकारी के बाद लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। हालांकि जनरल काउंटर पर टिकट निकल रहा था। स्टेशन अधीक्षक महानंद ने बताया की बीआरएस मशीन में आई खराबी की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी गई है। सोमवार से आरक्षण टिकट दिए जाने का काम पुन: शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें