फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिए भरा देश भक्ति का जुनून

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। बाजार में रविवार को नवयुवकों ने गुलाम भारत नामक नाटक के जरिए लोगों में देश भक्ति का जुनून भरा। इसमें गुलामी से लेकर आजादी तक का मंचन किया गया। जिसमें गुलामी के समय देश भक्तों के त्याग और बलिदान को नाटक के जरिए बताया। अंग्रेजों के विरोध में क्रान्तिकारियों ने किस तरह अपने जान की बाजी लगाकर भारत को आजाद कराया, इसके एक-एक पहलुओं को दिखाया गया। उद्घाटन बसपा के ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी पं. मोके यादव और संचालन लेखराज यादव ने किया। इस मौके पर विनोद दूबे, चन्द्र प्रकाश, दशरथ यादव, सुभाष चंद्र यादव, केशव सिंह, अनिल यादव, दयाशंकर गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें