फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा श्रवण से बंधन मुक्त हो जाता है मानव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इसके उपरांत वृंदावन से पधारे स्वामी रामानंद ने प्रवचन के माधम से लोगों को मानव जीवन का मर्म समझाया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने सीतामढ़ी से गंगाजल भरकर डीजे संग राधा कृष्ण के जयकारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके उपरांत छह दिवसीय कथा प्रवचन शुरू हुआ। कथा वाचक स्वामी रामानंद ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इससे वह जन्म जन्मातर के बंधन से मुक्त होकर परम धाम को प्राप्त होता है। क्योंकि भगवान के भक्ति से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्य्क्ष हौसिला प्रसाद पाठक, विनोद जायसवाल, लल्ू प्रसाद गौतम, दिनेश शुक्ल, बृजभूषण त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, रामसागर पाठक, दानपाल सिंह, संतोष कुमार, बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें