फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को मतदाता पुनरीक्षण समेत अन्य अभियानों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ समिति पुनर्गठन, नए सदस्यता अभियान के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। इस दौरान जिला महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बालदत्त पांडेय को पदयात्रा अभियान, दीपक मिश्रा को बाइक जुलूस अभियान और सपना दूबे को कमल ज्योति अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं राजेश दूबे को स्वच्छता अभियान प्रकल्प का जिला संयोजक और राजेंद्र प्रसाद मिश्र को राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प का सह जिला संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर दिनेश कुमार पांडेय, अवधेश पाठक, विद्याकांत तिवारी, मंगला दूबे, विद्यासागर दीक्षित, दीपक मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, सजीत दूबे, विपुल दूबे, प्रभात श्रीवास्तव, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें