ज्ञानपुर। सामाजिक संस्था फार्फ ने जोरई मॉडल स्कूल में सोमवार को डिजिटल शिक्षा की शुरुआत कराई। संस्था के सह जिला प्रभारी अशोक मिश्रा की मौजूदगी में प्रेपमाइस्किल डॉट कॉम के सहयोग से डिजिटल शिक्षा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधानपति रामधनी यादव और संस्था के सदस्य प्रदीप मिश्र भी मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल शिक्षा के जरिए बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य उपयोगी विषयों की शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संस्था के संस्थापक आनंद पांडेय, जिला प्रभारी ऋषिराज मिश्रा और जिला प्रमुख रामदत्त मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती गुप्ता और अध्यापक मौजूद रहे।