फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी का असर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जीएसटी की पेचीदगी को लेकर व्यापारियों की ओर से घोषित बंदी का जिले में खास असर नहीं रहा। दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं और लोगों ने हाट-बाजार किया। दूसरी ओर ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों का बंद स्थगित कर दिया गया। इससे दवा की दुकानें भी पहले की तरह ही खुलीं रहीं। जीएसटी की पेचीदगी और जीएसटी की चुनौतियों के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों के बाजार बंद का असर नहीं रहा। ज्ञानपुर जिला मुख्यालय समेत जिले की सभी प्रमुख बाजार में दुकानें खुलीं और सामान्य दिनों की तरह बाजार में चहल-पहल बनी रही। दूसरी ओर ऑनलाइन बिक्री के विरोध में आंदोलन कर रहे दवा कारोबारियों ने भी अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि भदोही जिले में व्यापारियों की बंदी नहीं है। ऊपर से भी इस आशय का कोई दिशा निर्देश नहीं आया था। इसलिए दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें