ज्ञानपुर। केएन पीजी कालेज स्थित रामलीला मैदान में रविवार को पतंजलि योग समिति की बैठक हुई। इसमें दो अक्तूबर से 12 जनवरी तक चलाए जाने वाले योग शिविर के बारे में विचार विमर्श हुआ। प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने बताया की पांच दिन में जनपद के प्रत्येक तहसीलों में योग शिविर लगाए जाएंगे, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिविर का शुभारंभ 25 सितंबर को आईआईसीटी में शाम पांच बजे डीएम राजेंद्र प्रसाद और सांसद वीरेंद्र सिंह करेेंगे। बैठक में धीरज सिंह, रेखा तिवारी, सुरेश कुमार, मेहीलाल, रुक्मणी कांत पांडेय, मिथिलेश सिंह, किशोर तिवारी, रमाशंकर मिश्रा, भरत लाल यादव, अंकित मालवीय आदि रहे।