फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सौ दीयों से जगमगाया सीता मंदिर

विज्ञापन
सीता मंदिर
विज्ञापन
सीतामढ़ी।
विज्ञापन

सीतामढ़ी के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में दीपावली पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीपदान किया। सीता समाहित स्थल मंदिर, बड़े हनुमान जी मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम के प्राचीन सीता मंदिर, उड़िया बाबा आश्रम स्थित विभिन्न मंदिर समेत सीताधाम मंदिर, बाबा धवासा नाथ महादेव मंदिर, गंगा तट और दक्षिणमुखी माता दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर मनोकामना पूर्ति के पूजा की। सीता समाहित स्थल के सीता मंदिर में 21 सौ दीपक जलाए गए। दीयों की टिमटिमाहट का नयनाभिराम दृश्य देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि सीता मंदिर, हनुमान जी मंदिर और शिव मंदिरों में 21 सौ दीपक जलाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें