फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद में रूबी अध्यक्ष, संदीप महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

ब्लॉक के कुकरौठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार हुए बाल संसद चुनाव में रूबी विश्वकर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गईं। उन्होंने महाबली मौर्य को 29 मतों से पराजित किया। दोपहर 12 बजे तक मतदान में कुल 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सुबह 9.30 बजे से मतदान शुरू हुआ जो, 12 बजे तक चला। कुल 388 बाल मतदाताओं में 300 ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि महामंत्री पद पर संदीप यादव ने सूरज गुप्त को 23 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर वारिस पटेल ने रिमझिम यादव को 55 मत से हराया। इसके अलावा, एमडीएम समिति प्रमुख पद पर शिवानी विश्वकर्मा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति प्रमुख पद पर सरिता पटेल, शिक्षा समिति प्रमुख पद पर अजय शंकर चुनाव जीते जबकि खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति प्रमुख पद पर प्रकाश यादव का चुनाव निर्विरोध हुआ। विभिन्न कक्षाओं के कक्ष प्रमुखों में खुशबू पटेल, नेहा पाल, रोशन यादव, पायल गुप्ता, रत्ना यादव, सचिन निर्वाचित हुए। सभी विजेताओं को छात्राओं ने फूलमालाओं से लाद दिया। मुख्य अतिथि उर्मिला देवी ने शपथ ग्रहण कराया। चुनाव संचालन डॉ. राजेश पांडेय ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष बजरंगी सिंह, प्रधानाध्यापक मनोरमा देवी, ग्राम प्रधान आशीष गुप्ता, सुरेश कुमार, अरविंद यादव, सुरेश प्रजापति, मनोज कुशवाहा, किरन मौर्य, प्रियंका वर्मा, प्रियंका सिंह, रमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें