एसडीएम सदर के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने तीन कोटेदारों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर ब्लॉक के देवाजीतपुर के कोटेदार प्रेमशंकर मिश्रा, डीघ ब्लॉक के इब्राहिमपुर के कोटेदार शिवकुमार बिंद, सुजातपुर के विजयकांत पर कॉर्डधारकों ने घटतौली समेत यूनिट काटने, ई-पास मशीन में अंगूठा लगाने के बाद वितरण करते समय दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। आपूर्ति निरीक्षकों की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने आरोपी तीनों कोटेदारों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाकर निर्धारित समय में जमा करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया है। जुर्माने की धनराशि नहीं जमा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।