फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार कर्मचारी और पेंशनर पाएंगे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और बोनस के फैसले से जिले के 15 हजार कर्मचारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय से कर्मचारी गदगद हैं। दिवाली से पूर्व सरकार के निर्णय की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, पुलिस सहित अन्य विभागों में करीब साढ़े नौ हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें सबसे अधिक शिक्षा के करीब सात हजार, उसके बाद स्वास्थ्य, पुलिस महकमें में कर्मचारी हैं। दिवाली से पूर्व सोमवार को मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी की साथ ही बोनस देने का निर्णय लिया। इससे कर्मचारियों को वेतन के हिसाब से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेन्द्रपति त्रिपाठी ने बताया कि जिले में करीब साढ़े नौ हजार कर्मचारी और 5652 पेंशनर हैं। सरकार के निर्णय से उन्हें फायदा होगा। वेतन के हिसाब से उनको बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। अभी कोई आदेश नहीं आया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष धर्मराज यादव ने कहा कि सरकार के निर्णय से कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली संग अन्य मांगो पर विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें