फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान में आग से 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मार्ग स्थित विवेकानंद चौराहे के समीप एक कबाड़ के गोदाम में बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे आग लगने से लाखों रुपये का कबाड़ नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे गोदाम के आधे हिस्से को बचा लिया गया। कबाड़ दुकानदार प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सुबह 8 बजे गोदाम से धुआं उठ रहा था। गोदाम के सामने ही मकान भी था। मकान से तत्काल गोदाम पर पहुंचते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में भीड़ लग गई और लोग आग बुझाने में लग गए। लगभग 30 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। दुकानदार के मुताबिक गोदाम में 20 टन प्लास्टिक और फाइबर के खाली डब्बे आदि रखे हुए थे, जब जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा डब्बों को पैक करने वाला हाइड्रोलिक मशीन और जनरेटर भी आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने घटना को शरारती तत्वों का काम बताया। हालांकि देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें