फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई सहित 15 अनुपस्थित, कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर विकास भवन के कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेई लघु सिंचाई छोटेलाल सहित 15 कर्मचारी, लिपिक, पत्रवाहक और एडीओ अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटा गया। सीडीओ ने डीडीओ, समाज कल्याण, डीपीओ, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु सिंचाई और जिला पंचायत कार्यालय को देखा। इस दौरान एडीओ ऊदल के साथ ही विनोद कुमार गुप्ता, कैलाश राम, आशीष कुमार पटेल, वीरेंद कुमार मौर्य, शैलेंद्र कुमार, राम भाष्कर तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, वेद प्रकाश यादव, वसीम अकरम, पारसनाथ पटेल, त्रिलोकीनाथ, रविंद्रनाथ गौड़, इफ्तेखार अहमद अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें