ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन में जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इसकी जानकारी रविवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने दी। नवनियुक्ति पदाधिकारियों की घोषणा के बाद प्रोफेसर कालोनी के पास माला फूल पहना करके स्वागत किया गया। उपाध्याय ने बताया कि भिदिउरा के प्रधान संजय पाठक, भमौरा प्रधान शिवकांत शुक्ला को प्रदेश सचिव, संजय यादव जिला मंत्री, उत्तम दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिवभूषण ने बताया कि संजय पाठक संगठन के लीगल एडवाइजर भी होंगे।