जिले में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के आधार फीडिंग का कार्य तेज गति से हो रहा है। अब तक लगभग 75 फीसदी (एक लाख पैतालिस हजार) विद्यार्थियों का आधार फीडिंग हो गया है। 51 हजार विद्यार्थियों का आधार फीडिंग बाकी है। संभावना जताया जा रहा है कि 13 मई से पहले डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। निकाय चुनाव के परिणाम के बाद ड्रेस कॉपी बैग जूता मोज आदि खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में धनराशि (1200रुपये) भेज दिए जाएंगे। इस वर्ष परिषदीयर विद्यालयों में एक लाख 95 से हजार से अधिक विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। इस बार सत्र शुरू होते ही स्कूल महानिदेशक ने छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता (अभिभावक) के आधार का सत्यापन कराकर डीबीटी के जरिये यूनिफार्म, बैग, जूता खरीदनके के लिए पात्रों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कहा एक लाख 45 हजार बच्चों के आधार का सत्यापन पूरा हो गया है बचे विद्यार्थियों के आधार का सत्यापन 13 मई से पहले पूरा हो जाएगा। 15 मई के बाद यूनिफार्म, बैग, जूता आदि के लिए पात्राें के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।