फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अंबेडकर की निकाली गई झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोढ़। क्षेत्र के चकचंदा गांव में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूम-धाम के साथ मनाई गई। इस दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई। जो चकचंदा निकलकर कस्तूरीपुर चौराहा, बदलीपुर, भिखारीरामपुर होते हुए वापस चकचंदा में समाप्त हुई। जिसके बाद बैठक कर बाबा साहेब के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जियालाल गौतम, अजीम, जयनाथ गौतम, आरएन यादव, हरिनाथ गौतम, अवधेश गौतम, सूरज गौतम, राजेश गौतम आदि रहे। इसी प्रकार चौरी के कोल्हड़ में डॉ. आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अजय गौतम, पिंटू, राजेश, डंगर, तुलसी महंत लाल, संजय भारती, शिवधनी, रामवृक्ष, अरविंद आदि रहे। सुरियावां में बाबा साहब की जयंती पर भव्य झांकी निकाली गई। बावन बीघा बौद्ध विहार स्थल पर निकाली गई झांकी मलेपुर, कुसौड़ा, अंबेडकर नगर, नगर चौक, बहुता चकडाही के रास्ते भ्रमण कराया गया। इस मौके पर श्रीनाथ मौर्य, डॉ. चंद्रेश मौर्य, रमाशंकर, सुरेश, राजकुमार, नंदलाल, सुरेशचंद्र, राजेश कुमार, शफीक अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें