ज्ञानपुर। औराई क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव निवासी साहित्यकार डॉ. विद्याशंकर त्रिपाठी को मंगलवार को महाशिवरात्रि महोत्सव में काशी में सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए उन्हें 11 हजार नगद, श्रीफल, अंगवस्त्रम और मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर बृजवल्लभ द्विवेदी के हाथों उन्हें शैव भारती पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य, प्रो. प्रभुनाथ, डॉ. भारतेंदु द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, गायत्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।