फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मार्च को होगा ससपा का उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गत दिनों लखनो तिराहे पर वैन हादसे में मृत स्कूली बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को 25वें दिन भी जारी रहा। मुआवजे की शर्त न मानने और शासन-प्रशासन की ओर से परिवहन और शिक्षा विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने के खिलाफ अब नौ मार्च से उग्र प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि नौ फरवरी से चल रहे अनशन को विभिन्न दलों, संगठनों का जनसमर्थन मिलने से आगे भी धार दी जायेगी। नौ मार्च का प्रदर्शन आर-पार की लड़ाई होगी। अनशन में हरि मोहन सिंह, महेश नारायण शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, महेंद्र कुमार गोंड़, सूरज कुमार, मिथुन गौतम, नंदलाल, होरीलाल, जयराम, कृष्णा राव, सीताराम, रामा बिंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें