फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेज-बाइक जुलूस निकाल भारत ग्रुप ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर पुलवामा हमले का बदला लेने की खुशी में बुधवार को जय भारत ग्रुप ने बाइक जुलूस निकालकर जश्न मनाया। अमवामाफ़ी गांव से शुरू होकर जुलूस पर्वतपुर, लोहराखास, गोपीगंज बाजार वापस होकर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि नमन है इस धरती मां और उनके वीर सपूतों को, जिन्होंने इस नेक कार्य को करने में सक्षमता दिखाई। जुलूस में चल रहे लोग मां भारती के लाल हो तुम, नापाक धरती को ‘लाल’ कर दो..आसमान से इतनी आग बरसाओ की जैश का जीना मुहाल कर दो...जय हिंद, जय भारत के नारे भी लगा रहे थे। जुलूस में गोपीनाथ, मूलचंद, चौधरी यादव, जितेंद्र यादव, विकास, कृपाल, मातादीन, हरिलाल, भगंतू, कैलाश, सनी, अनिल, अजय, शिवपूजन, मदन, मनोज, सत्तन, गोपाल, आनंद, प्रेम, रोहित, विकास, सुनील, मनीष, मुलायम, महेश, वीरबल, लल्लू, विनय, संजय, सुभाष, पंचराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें