ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला और इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य तो इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 3670 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दस्तेे केंद्रों का दौरा करते रहे लेकिन अनुचित साधन के साथ कोई नहीं मिला। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 17 हजार 745 छात्र-छात्राओं में 1900 अनुपस्थित रहे, जबकि 15 हजार 845 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 2336 परीक्षार्थियों में 265 अनुपस्थित रहे। प्राविधिक कला में पंजीकृत 271 में 37 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई, हालांकि कोई अनुचित साधन के साथ नहीं मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया समेत अन्य सचल दस्ते केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन कहीं भी नकलची नहीं मिले। दोनों पालियों में परीक्षा के चलते केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 16002 परीक्षार्थियों में से 1489 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 14513 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी तरह हाईस्कूल की वाणिज्य की परीक्षा में कुल 299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 283 उपस्थित रहे। इस दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।