फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स, स्काउट कैडेट ने शहीदों को दी हार्दिक श्रंद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पाकिस्तान शर्म करो-शर्म करो, पाकिस्तान मुर्दाबाद, वीरों हम शर्मिंदा हैं क्योंकि तेरे कातिल जिंदा हैं, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए वीएनजीआइसी परिसर के स्थित शहीद पार्क में भदोही कैडेट रोवर्स रेंजर्स और स्काउट गाइड ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में शहीद पार्क में पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर हार्दिक श्रंद्धांजलि देने के बाद स्काउट गाइड, रोवर्स रेंजर्स के विशाल समूह ने ज्ञानपुर के सड़कों पर प्रदर्शन किया। मौके पर डॉ. हरिश्चंद्र यादव, चंद्रेश राय, प्रवीण सिंह, ऋतुराज, जिय त्यागी, वीरेंद्र, सागर राय, विवेक राय, रिंकू मौर्य, ओम प्रकाश, विकास भारती, रूबी, प्रिया मालवीय, शिवांगी, प्रियंका, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें