प्रदेश सरकार के कृत्य की निंदा की
भदोही। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज कार्यक्रम में जाने से रोके जाने की सपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। मंगलवार की शाम पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव के आवास पर बैठक में सरकार के विरोध में निंदा प्रस्ताव परित किया गया। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव ने किया। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है। बैठक में संतोष यादव, सोहन पाल, मंजलाल विश्वकर्मा, रामबहादुर बिंद, महबूब आलम, शमशेर बहादुर, रमेश मौर्य, अब्दुल हई, अनिल कुमार, अखिलेश गौतम, दिनेश सरोज, सुभाष सरोज आदि रहे