फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीपीई से मिली छात्रों को नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेशनल ग्रेजुएट फिजिक्स एग्जामिनेशन (एनजीपीई) की परीक्षा रविवार को विद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में संपन्न हुई। बीएससी स्तर की इस परिक्षा में भदोही जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भौतिक विज्ञान की स्नातक स्तर की इस परिक्षा ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों को नई दिशा प्रदान की है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जिले का नोडल केंद्र बनाया गया था। भदोही जिले से एनजीपीई परीक्षा के लिए 87 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था,जिसमें से 66 शामिल हुए। परीक्षा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही के तीन और केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महाविद्यालय औराईं के पांच छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बताते चलें कि सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 25 छात्र-छात्राओं को कोलकाता के एसएन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंस संस्थान में इंटीग्रेटेड पीएचडी के लिए चयनित किया जाता है। परीक्षा के आयोजन में संयोजिका डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. प्रकाश मिश्र, अभिम न्यु यादव, अविनाश चंद्र यादव, डॉ मधु तिवारी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें