फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपविजेता खिलारड़ियों की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। नव वर्ष के पहले दिन इंटर कॉलेज औराई के मैदान में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच की चर्चा बुधवार को भी लोगों की जुबान पर रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाली उपविजेता टीम के खिलाड़ियों की भी सराहना होती रही। मैच में भारी भीड़ देख हर कोई हतप्रभ था। इंटर कॉलेज के मैदान के चारों ओर इतनी भीड़ देख मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री रंगनाथ मिश्र भी उत्साहित थे। अपना बचपन याद करते हुए उन्होंने कहा कि इसी कॉलेज से मैं भी पढ़ा हूं। इसी मैदान में हम भी कबड्डी और कुश्ती जैसे खेलों मे भाग लिया करते थे। उन्होंने अपने हाथ से विजेता को नहीं बल्कि उप विजेता का हौसला बढ़ाने के लिए ट्रॉफी दी। कहा आज नहीं तो कल इस मैदान में अवश्य ही विजय हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें