ज्ञानपुर। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को फार्फ संस्था की ओर से ग्रामीण विकास कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत कलरव एक कदम गांव की ओर कार्यक्रम का आगाज होगा। यह बाते वाईएम कान्वेंट स्कूल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्था के संस्थापक आनंद पांडेय ने कही। उन्होंने कहा की उनकी संस्था का प्रयास शिक्षा और नए तकनीकी के विस्तार के साथ गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निवेश करने का है। जिससे सपनों के भारत का सपना चरितार्थ हो सके। इसके लिए उनकी संस्था से जुड़े लोग कई तरह की मुहीम चला रहे हैं। इस संस्था के जरिए जिले के गांवों में बदलाव के लिए बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र के समक्ष अपने ग्रामीण अध्ययन और शोध कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी। इस मौके पर ऋषिराज मिश्र, रामदत्त, अशोक कुमार, प्रदीप मिश्र, देवेंद्र पांडेय आदि रहे।