सुरियावां। नगर में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में अलग-अलग मोहल्लों में पटरी पर दुकान लगाए लोगों को हटाया गया। चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़कों या पटरी पर दुकाने लगाई गई को कार्रवाई की जाएगी। दूसरे दिन भी चलाए गए अभियान से खलबली मची रही।