फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फान युनिटी में शामिल हुए हजारो

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर बुधवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रन फार यूनिटी में हिस्सा लेकर लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। दौड़ में शामिल लोगों ने सद्भावना का संदेश दिया। शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया गया। सुबह आठ बजे नेशनल इंटर कॉलेज तिराहे पर सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक और पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने हरी झंडी दिखा कर एकता दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम में डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राजेश एस भी शामिल रहे। सांसद ने कहा कि हम सबको लौह पुरुष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने एकता के सूत्र में पिरोकर मजबूत राष्ट्र की आधारशिला रखी। डीएम और एसपी ने भी संबोधित किया। दौड़ में सचिन त्रिपाठी, संगीता खन्ना, ऋचा सिंह, संतोष पांडेय, रवींद्र दूबे, अखंड प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, विनीत बरनवाल, करुणाशंकर दूबे, भरत जायसवाल, सुभाष मौर्य, अभय राज सिंह, शिव शंकर मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें