फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के चुनाव में युवा मतदाता होंगे निर्णायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान का सपा नेताओं ने रविवार को जायजा लिया। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया गया। सपा के जिला कोषाध्यक्ष हृदय नारायण प्रजापति और डॉ. आरके पटेल ने औराई व भदोही के बूथों पर जाकर बीएलओ के कार्यों को देखा। नेताओं ने कहा कि युवा वोटर लोकसभा चुनाव में निर्णायक होंगे। पार्टी के कार्यकर्ता 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाएं। इस दौरान दिघवट, बीसापुर समेत कई बूथों पर पदाधिकारी पहुंचे। औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी पदाधिकारियों के साथ कई बूथों पर पहुंची। उनके साथ धर्मेन्द्र यादव, कल्लू सिंह, महेंद्र पासी, राकेश यादव, कैलश बिंद, सीताराम यादव, गिरजाशंकर पाठक आदि थे। इसी तरह सपा नेता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने घनश्यामपुर, मैलोना, दरवांसी के बूथों का दौरा किया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव, विकास बिंद, बाबाराम यादव, बृजलाल मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें