सुरियावां। पतंजलि योग समिति की ओर से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। पहले दिन जिला प्रभारी धीरज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने योगिंग और जॉगिंग के बारे में बताया। योग शिक्षक एलसी यादव ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। जिला महामंत्री अश्वनी साहू ने कहा कि योग के बिना हमारा जीवन अधूरा हैं। सभी को योग नियमित रूप से करना चाहिए। मौके पर रमाकांत पासवान, दशरथ कौशल, शीतला प्रसाद यादव, रविंद्र कुमार, शिव कुमार, मजोज पाल, सिद्धार्थ आदि रहे।