फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को दिए ई-स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को ई-स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए। इस मौके पर आयोजित समारोह में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से गरीबों को स्वास्थ्य लाभ होगा। लोगों को चाहिए कि इसका सदुपयोग करें। सरकार की मंशा है कि धनाभाव में किसी रोगी का उपचार ना रुके। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि रोगियों के लिए केंद्र सरकार का यह अब तक की सबसे बड़ी योजना है। भारत वर्ष के इतिहास में अब तक किसी सरकार ने ऐसी सोच नहीं दिखाई। गरीब अब अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार करा सकेंगे। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं से योजना का प्रचार प्रसार करने की अपेक्षा की। इस मौके पर मौजूद डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में 14 हजार परिवार योजना में ऑनलाइडन सूचीबद्ध हो चुके हैं। जनपद के राजकीय चिकित्सालयों के अलावा चार निजी चिकित्सालयों को योजना में लाभ प्रदान करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। लाभार्थी अपने परिवार का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ डा. सतीश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके सिंह, शैलेंद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता ने भी संबोधित किया। डॉ. रामाशीष, डॉ. अफरोज, डॉ. अमित दूबे, डॉ. शिव शृंगार कुशवाहा, डॉ. संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें