प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत सोमवार को बिजली विभाग की ओर से डुहिया गांव में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 गरीब परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया गया। जेई ओपी कन्नौजिया ने कहा कि सरकार हर घर को रोशन करने के लिए योजना को लागू की है। इससे हर घर में कनेक्शन हो ने के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इस मौके पर राजेश पटेल, महेंद्र मौर्य, संदीप, ग्राम प्रधान सरिता देवी आदि रहीं।