काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेताओं की सोमवार को दुर्गागंज तिराहे के समीप एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा गया। पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी ने कहा कि सीनियर प्रोफेसर होते हुए भी केएनपीजी में जूनियर प्रोफेसर को चार्ज दिया गया है जो नियमो के खिलाफ है। महाविद्यालय में नियमों के खिलाफ सभी कार्य हो रहे हैं। तत्कालीन प्रचार्य सपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की। बैठक में धर्मेन्द्र पांडेय, आशु पांडेय, जयंत सिंह, अतुल तिवारी, अनुुराधा पांडेय, दीपक पांडेय, पंकज तिवारी, कृष्ण कुमार मालवीय, संतोष पांडेय आदि रहे।