फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने किया नालों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने रविवार की शाम घमहापुर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले का मुख्य नाला देखा। कई जगह पर नाले पर लोगों ने न केवल कब्जा कर लिया है बल्कि अपनी चारदिवारी के अंदर कर लिया है। चेयरमैन ने कहा कि शीघ्र ही एक कार्ययोजना बनाकर नालों और तालाबों पर हुए कब्जों की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। घमहापुर की जलनिकासी के लिए बना नाला रुद्रपुर, मथुरापुर होते हुए नईबाजार रोड पर निकल गया है। इसके अलावा मथुरापुर तक एक और नाला का निर्माण हुआ है। लेकिन दोनो नालों पर जगह जगह कब्जा हो गया है। इससे घमहापुर की जलनिकासी व्यवस्था अवरुद्ध हो चुकी है। लोगों को मोहर्रम में और बारिश में आमजन को भारी दुश्वारी का सामना होता है। निरीक्षण के बाद पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नाले पालिका की लापरवाही से लोगों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। जिससे गंदा पानी निकल नहीं पाता। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऐसे लोगों की सूची बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से कब्जा हटवाने के साथ साथ कार्रवाई को लिखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान शफीक अहमद, गुलाम संजरी, विनीत बरनवाल, ओम सिंह, भगौती जायसवाल, धर्मराज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें