फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को नोटिस, आठ प्रभारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। धान की खरीद को लेकर प्रदेश सरकार की कड़ाई का असर दिखने लगा है। अधिकारी सख्त हो गए हैं। खरीद में लापरवाही पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने एक धान क्रय केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी किया। वहीं संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने आठ क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया। साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी विशाख जी ने खरीद में हीलाहवाली करने पर पीसीएफ धान क्रय केंद्र प्रभारी सुरियावां को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। वहीं संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर रवि कुमार ने पीसीएफ के धान क्रय केंद्र उगापुर, शेरपुर, पाली, पिलिखीनी, शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति के क्रय केंद्र दरकोट, सदाशिवपट्टी, खेमापुर और कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र कोइरौना के प्रभारी को धान की खरीद में लापरवाही करने पर चेतावनी पत्र जारी किया। कहा कि सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने मंगलवार को पीसीएफ क्रय केंद्र दुलहीपुर और कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र वीरमपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों केंद्रों पर खामियां पाई गई। वीरमपुर में किसानों के खातों में भेजे गए पैसे का बैंक स्टेटमेंट नहीं पाया गया। जिसपर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिले में एक अक्टूबर से 20 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। धान खरीद का लक्ष्य 53900 एमटी निर्धारित किया गया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 9293 एमटी ही धान की खरीद की जा सकी है। जो लक्ष्य का 17.40 फीसदी है। खरीद में तेजी लाने के लिए दो दिसंबर से विशेष खरीद अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। 10 दिन के विशेष अभियान में लगभग साढ़े आठ फीसदी धान की खरीद हुई। अभियान के पहले लक्ष्य के सापेक्ष नौ फीसदी धान की खरीद हुई थी। जो अब बढ़कर 17.40 फीसदी हो गई है। धान की खरीद अब भी धीमी है। हालांकि 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। धान की खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने एक क्रय केंद्र प्रभारी को नोटिस और संभागीय खाद्य नियंत्रक ने आठ क्रेंद्र प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।-श्याम कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी भदोही
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें