फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईमास्क से जगमग होंगे गांव के पांच बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत ज्ञानपुर विधानसभा के पांच ग्रामीण बाजार हाईमास्क से जगमग होंगे। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने पांच बाजारों का नाम चिन्हित कर नेडा के परियोजना अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। जिले के प्रमुख बाजारों को छोड़ दिया जाए तो 25 से अधिक छोटे-छोटे बाजार हैं। जहां से गांव के लोगों की प्रतिदिन के दिनचर्या की जरूरतें पूरी होती हैं। नगरीय इलाकों में बिजली आपूर्ति की हालत ठीक होने से लोगों को दिक्कत नहीं होती लेकिन गांव के बाजारों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जा जाता है। इससे सब्जी, किराना का सामान लेने के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पं. दीनदयाल उपाध्याय स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बाजारों को कृत्रिम रोशनी से रोशन करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत ज्ञानपुर विधानपुर विधायक विजय मिश्र ने ज्ञानपुर विधानसभा के पांच प्रमुख बाजारों को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नामित किया। इसमें कोइरौना बाजार, जंगीगंज बाजार, पाली बाजार, चकसुंदर बाजार चौराहा, दानूपुर बाजार शामिल हैं। उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा और सीडीओ को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें