चौरी। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के जमुआ गांव में फाटक पार कर रहा जमुआ निवासी खंझाटी मुसहर मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उसका एक पैर कट गया है। बताया जाता है कि झंडू वनवासी का बेटा खंझाटी शनिवार की रात कहीं से लौट रहा था। फाटक पार करते समय उसने मालगाड़ी को ध्यान नहीं दिया।