फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 14 लाख 90 हजार ने खाई फाइलेरिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में फाइलेरिया अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। 27 दिवसीय इस अभियान में 14 लाख 90 हजार 133 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर पहुंच कर फाइलेरिया की दवा खिलाया। हालांकि लोगों फाइलेरिया की दवा अभी भी खिलाई जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि विभाग की ओर से गठित 1844 टीमों ने लगभग तीन लाख दो हजार से अधिक घरों में दस्तक देकर 14 लाख 90 हजार 133 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाया। अभियान की शुरूआत में ही औराई के मल्लूपुर गांव में फाइलेरिया की दवा खाने से 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्वास्थ विभाग के लिए अभियान एक चुनौती बन गई। इसके बाद भी टीम ने 27 दिनों के भीतर 14 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाया। अभियान में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को फाइलेरिया दवा नहीं खिलायी गई। बताया कि फाइलेरिया रोग से कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में संक्रमित हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें