ज्ञानपुर। वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले बीमा कर्मियों का हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी चला। एलआईसी कार्यालय के सामने बीमा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पारसनाथ ने कहा कि सरकार श्रमिकों का शोषण कर रही है। सरकार के कई निर्णय श्रमिक विरोधी है, जिसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के इकाई मंत्री पंकज द्विवेदी ने कहा कि सरकार के श्रम विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग पूरी होने तक वह आंदोलन को जारी रखेंगे। बीमाकर्मियों के हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता एलआईसी कार्यालय आकर लौट गए। इस मौके पर राजाराम, विकेश पांडेय, कैलाश पाल, अमिताभ आदि रहे।