ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को सफाईकर्मी अभ्यर्थियों की बैठक हुई। इसमें नियुक्ति को लेकर आवाज बुलंद की गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि बसपा और सपा की तरह भाजपा सरकार उनके हित को लेकर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि 2017 के चुनाव में भाजपा के नेताओं ने घोषणा की थी कि सरकार बनने के बाद उनकी नियुक्ति होगी। बैठक में पंचम लाल, अरुण श्रीवास्तव, बैजनाथ यादव, कृपाशंकर समेत कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।