फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 दीपों से उतारी गई बाबा की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित बाबा बड़ेशिव मंदिर में सोमवार को साप्ताहिक महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें 108 दीपों से भगवान शिव की आरती उतारी गई। बाबा के भक्तों ने महाआरती के अवसर पर बाबा बड़े शिव का जूही, मंदार, बेला, गुलाब, और गेंदा समेत अन्य फूलों से उनके अलौकिक स्वरूप का भव्य शृंगार किया। इसके बाद देर शाम मंदिर के पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बड़ी संख्या में मौजूद शिव भक्तों के साथ 108 दीपों से बाबा की महाआरती की। इस दौरान ओम जय जगदीश हरे का स्तुतिगान कर ढोल मृदंग नगाड़े की थाप और शंखनाद से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की ओर से प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर मीरा देवी, स्वाति, हैप्पी, प्रशांत, पंकज, ओम विश्वकर्मा आदि भक्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें